जन सुराज को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता अमित पासवान BJP में शामिल

जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार पासवान, पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी और संस्थापक सदस्य कर्मवीर कुशवाहा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल। जननायक लोक दल ने भी बिहार चुनाव में एनडीए को समर्थन दिया। जानें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने क्या कहा।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज और महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता सह वेंडर्स एसोसिएशन के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान, मानस भूमि विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक सह पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी और जन सुराज के संस्थापक सदस्य कर्मवीर कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा, भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक मिलन समारोह में जननायक लोक दल पार्टी ने भी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की। अंबेडकर छात्रावास से आए आशुतोष पासवान, विकास कुमार, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, नीतीश कुमार, कृष्णा पासवान, शिबू कुमार, तरुण कुमार और गौतम कुमार ने भी इस दौरान भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महागठबंधन केवल ‘सत्ता की दुकानदारी’ चाहता है, जबकि एनडीए ‘विकसित बिहार’ का सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महागठबंधन पर साधा निशाना

डॉ. जायसवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज इस चुनाव में मतदाताओं के रुझान को देखते हुए जननायक लोक दल पार्टी ने भी भाजपा-एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन आज ऐसी स्थिति में है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को दलित समुदाय के लोगों को अपमानित करने की बात सोशल मीडिया में लिखनी पड़ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जनता यह समझ चुकी है कि जो गठबंधन आज सीट बंटवारा नहीं कर सकता, वह सरकार क्या चलाएगा? उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान माहौल को देखते हुए यह स्पष्ट है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.