‘यह डिक्टेटरशिप’, लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले अजीत शर्मा

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए। कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा यह डिक्टेटरशिप और बदले की राजनीति है।

Share This Article:

भागलपुर: IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इस पर कांग्रेस ने लालू परिवार पर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे डिक्टेटरशिप और बदले की राजनीति करार दिया। उन्होंने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

‘बिहार में 20 साल से विकास नहीं हुआ’

अजीत शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से सत्ता में हैं, लेकिन बिहार में कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। बेरोजगारी बड़ी समस्या है, रोजगार मुहैया नहीं कराया गया और युवा परेशान हैं। इस बार जनता उन्हें उखाड़कर फेंकेगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने पिछले महीने ही एक सभा में कहा था कि तेजस्वी यादव को चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ा जाएगा। यह पूरी तरह से डिक्टेटरशिप है। देश संविधान से चलता है, लेकिन अमित शाह जी ने ऐसा कहकर बदले की राजनीति का परिचय दिया है।

लालू परिवार पर आरोप तय

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को रेलवे टेंडर घोटाले यानी IRCTC घोटाला मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने यह भी ऐलान किया कि इस मामले में 27 अक्टूबर से रोजाना सुनवाई होगी। यानी छठ पर्व के अगले ही दिन से लालू परिवार को अदालत का सामना हर दिन करना होगा।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.