दिल्ली बनेगी भारत की Concert Economy की धड़कन

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा रेखा सरकार और बुकमायशो के बीच हुआ समझौता। अगले दो वर्षों में Live Entertainment से दिल्ली की अर्थव्यवस्था में 3,000 करोड़ रुपये का नया योगदान।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग और बुकमायशो लाइव के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज, बुकमायशो के वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली पुलिस, EEMA (Event and Entertainment Management Association) के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह साझेदारी दिल्ली को विश्वस्तरीय लाइव एंटरटेनमेंट और कॉन्सर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘Concert Economy’ और ‘Live Entertainment’ का दूरदर्शी विजन प्रस्तुत किया है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बदलाव को अकेले कोई सरकार नहीं ला सकती, इसमें इंडस्ट्री का सहयोग आवश्यक है। आज जो MoU साइन हुआ है, वह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दुनिया के सबसे बड़े आयोजन दिल्ली में हों

कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि अब दिल्ली में ऐसा माहौल बनेगा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन यहीं हों। उन्होंने Venue rentals में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी और Sports Authority of India का आभार व्यक्त किया। अगले दो वित्तीय वर्षों में दिल्ली की अर्थव्यवस्था में केवल Live Entertainment और Concert Economy से कम-से-कम 3,000 करोड़ रुपये का नया योगदान जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए नीति सुधार, पर्यावरणीय अनुमतियों, Single Window Clearance और VIP कल्चर को खत्म करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल राजनीतिक राजधानी नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास का केंद्र भी है। दिल्ली में दुनिया की विविध संस्कृतियाँ एक साथ सांस लेती हैं और हमारा उद्देश्य इसे और सशक्त बनाना, Amplify करना और Celebrate करना है।

इवेंट इंडस्ट्री, कलाकारों इस परिवर्तन का हिस्सा बनें

इवेंट इंडस्ट्री, कलाकारों, डिज़ाइनर्स और प्लानर्स सभी से यह आह्वान किया कि इस परिवर्तन का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत का चेहरा दिल्ली से दिखाई देगा और नई दिल्ली इस सफर में नेतृत्व करेगी। शहर तेजी से बदल रहा है, नए वेन्यूज़, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुंदर Riverfront अगले दो-तीन वर्षों में दिल्ली की नई पहचान बनेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इंडस्ट्री को हर प्रकार का सहयोग मिले।

दिल्ली Concert Economy के केंद्र के रूप में उभर रही

बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं है, बल्कि भारत का दिल है और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र उस दिल की धड़कन है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और बुकमायशो के सहयोग से यह आयोजन संभव हुआ है। प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली अब ‘Concert Economy’ के केंद्र के रूप में उभर रही है, जो युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और सृजनात्मकता के नए अवसर लाएगी। दिल्ली पर्यटन और बुकमायशो के बीच हुआ यह समझौता राजधानी को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले महीनों में दिल्ली में 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, जो “विकसित भारत 2047” के सांस्कृतिक विज़न को साकार करेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.