नई दिल्ली: पीसविंग प्रोडक्शन प्रा.लि. की फिल्म ‘बिसाही’ इन दिनों चर्चा में है। छोटे बजट की यह फिल्म लगातार चौथे हफ्ते में है और देशभर के सिनेमाघरों में ठीक प्रदर्शन कर रही है। डायन प्रथा जैसी सत्य घटना पर आधारित ये फिल्म इन दिनों IMDb पर 9.2 की रेटिंग्स शो कर रही है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अभिनव ठाकुर द्वारा के अनुसार यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ग्रामीण भारत में अब भी मौजूद डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासी और भयावह सामाजिक प्रथा पर गहरी रोशनी डालती है। फिलहाल यह फिल्म अहमदाबाद, महाराष्ट्र और कई अन्य शहरों में प्रदर्शित हो रही है।
“छोटी फिल्म, बड़ा संदेश”
बिहार, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में ‘बिसाही’ विशेष रूप से सिंगल-स्क्रीन थिएटरों में इस समय प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म के निर्माता नरेंद्र पटेल ने कहा, “हमें गर्व है कि ‘बिसाही’, जो एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है, को दर्शक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी सराह रहे हैं। यह साबित करता है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बदलाव का माध्यम भी हो सकता है।”
क्या है बिसाही की कहानी
फिल्म ‘बिसाही’ में पूजा अग्रवाल ने ‘स्तुति’ नाम की एक व्लॉगर का किरदार निभाया है, जो ग्रामीण क्षेत्र में डायन-बिसाही जैसी भयावह हकीकत से आमना-सामना करती है। कहानी के जरिए डायन प्रथा की हकीकत को उकेरा गया है, और इसके पीछे के कारण को भी समझाया गया है। इस फिल्म में इंदु प्रसाद, रवि साह और रामसुजन सिंह ने भी अभिनय किया है।




