ओ–जोन और 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों पर डीडीए के साथ महत्वपूर्ण बैठक

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीडीए उपाध्यक्ष के साथ बैठक में ओ–जोन, 69 एफ्लुएंट और अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया, संगम विहार सहित क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Share This Article:

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ओ–जोन की कॉलोनियों, 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों और संगम विहार सहित अन्य अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण का मुद्दा आज दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। सांसद ने इन सभी क्षेत्रों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

दो घंटे तक चली बैठक

बैठक में डीडीए उपाध्यक्ष डॉ. एन. सरवन कुमार के साथ ओ–जोन, 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों तथा नियमितीकरण से छूट गई कॉलोनियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से बात की। बैठक में विधायक करतार सिंह तंवर तथा विधायक चंदन कुमार और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सांसद बिधूड़ी ने बताया कि लगभग दो घंटे चली इस बैठक में सभी मुद्दों को विस्तारपूर्वक और तर्कसंगत ढंग से रखा गया। उन्होंने कहा कि ओ–जोन की कॉलोनियां पहले एफ–जोन में थीं और उन्हें पुनः एफ–जोन में शामिल करने के लिए नोटिफिकेशन का नोटिस भी जारी किया गया था। साथ ही, तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने भी इस पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन यह मामला लंबे समय से लंबित है।उन्होंने यह भी बताया कि एफ्लुएंट कॉलोनियों के नियमितीकरण पर उच्च न्यायालय द्वारा भी सहमति दी जा चुकी है। तीसरे मुद्दे के रूप में संगम विहार एवं अन्य अनधिकृत कॉलोनियों का विषय उठाया गया, जिनके लिए पूर्व में प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किए गए थे, लेकिन इस बार वे नियमितीकरण सूची में शामिल नहीं हैं। सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 के विशेष संरक्षण प्रावधान के तहत इन कॉलोनियों में किसी भी प्रकार की डेमोलिशन कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

डीडीए का सकारात्मक रुख

उन्होंने जानकारी दी कि डीडीए उपाध्यक्ष का रुख इन सभी विषयों पर सकारात्मक रहा और उन्होंने मांगों पर सहमति जताई। बैठक में ओ–जोन कॉलोनियों, 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों तथा अनधिकृत कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.