लाल किले पर पीएम से रूबरू होगा गोरखपुर का लाल

गोरखपुर के अभिषक श्रीवास्तव देश के 50 ऐसे युवाओं में शामिल हैं, जिनको स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने का बुलावा मिला है।

Share This Article:

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव को 15 अगस्त, 2025 को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। अभिषेक का चयन देशभर के 50 विशेष युवाओं में हुआ है, जो अपनी प्रतिभा और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और चयनित युवाओं से संवाद करेंगे। अभिषेक के साथ उनके मामा, एडवोकेट अजय कुमार श्रीवास्तव भी इस कार्यक्रम में उनके अभिभावक के रूप में शामिल होंगे।

Independence Day पर राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज के लिए आमंत्रण

अभिषेक उन चार विशिष्ट युवाओं में शामिल हैं, जिन्हें 15 अगस्त की रात महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह गोरखपुर विश्वविद्यालय और पूरे गोरखपुर परिक्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। अभिषेक, डॉ. गौरीशंकर चौहान के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं और विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब के सक्रिय छात्र प्रतिनिधि भी हैं। इसके साथ ही वे ‘माय भारत’ संगठन के सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसको भी पढ़ें: Hockey: बिहार की धरती पर अब हॉकी का महाकुंभ 

राष्ट्रीय मंचों पर पहले भी चुके हैं गौरव

अभिषेक ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय मंचों पर गोरखपुर और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। वे विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के स्वर्ण पदक से सम्मानित हैं। इस वर्ष अप्रैल में उन्होंने ‘विकसित भारत युवा संसद’ प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में किया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय विद्यार्थी शोध सम्मेलन (चेन्नई), राष्ट्रीय युवा सम्मेलन (पंतनगर), राष्ट्रीय युवा महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव, और संगीत, साहित्य, कला के क्षेत्र में कई पदक जीतकर उन्होंने विश्वविद्यालय की ख्याति बढ़ाई है।

विश्वविद्यालय ने दी बधाई

अभिषेक की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा, यह गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। अभिषेक की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी व ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर उषा सिंह ने भी अभिषेक को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक की प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्कृष्टता को भी राष्ट्रीय मंच पर दर्शाती है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.