गया में पूर्व वायु सैनिक ने मनाया अपना मृत्यु उत्सव

गयाजी जिले के गुरारू प्रखंड के कोंची गांव में शनिवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब 74 वर्षीय पूर्व वायुसेना सैनिक मोहन लाल की जीवित रहते हुए अंतिम यात्रा निकली।

Share This Article:

गया/पटना: गया जिले के गुरारू प्रखंड के कोंची गांव में शनिवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब 74 वर्षीय पूर्व वायुसेना सैनिक मोहन लाल की जीवित रहते हुए अंतिम यात्रा निकली। बैंड-बाजे की ध्वनि, “राम नाम सत्य है” की गूंज और “चल उड़ जा रे पंछी, अब देश हुआ बेगाना” की धुन के बीच फूल-मालाओं से सजी अर्थी पर लेटकर वे मुक्तिधाम पहुंचे। इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और गांव के सैकड़ों लोग इस अनूठी यात्रा में शामिल हो गए। मुक्तिधाम पहुंचने के बाद उनके प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

सजाया गया श्मशान घाट

मोहनलाल ने बताया कि वह देखना चाहते थे कि उनके अंतिम संस्कार में कौन शामिल होगा। उन्होंने कहा, “मृत्यु के बाद लोग अर्थी उठाते हैं, लेकिन मैं खुद यह देखना चाहता था और समझना चाहता था कि लोग मुझे कितना सम्मान और स्नेह देते हैं।” बरसात के मौसम में दाह संस्कार की कठिनाइयों को समझते हुए, मोहनलाल ने अपने खर्चे पर अपने गाँव में एक सुसज्जित श्मशान घाट बनवाया।

ये भी पढ़ें-बिहार के रण में ओवैसी का शंखनाद, AIMIM की जारी की 32 प्रत्याशियों की सूची

डॉक्टर है बेटा

पूर्व सैनिक लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े थे। सर्वोदय उच्च विद्यालय गुरारू से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने गया में पढ़ाई की। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन लाल का यह कदम पूरे इलाके के लिए प्रेरणास्रोत है। मालूम हो कि कोंची गांव निवासी मोहन लाल के दो बेटे हैं, एक बेटा डॉ. दीपक कुमार कोलकाता में डॉक्टर हैं और दूसरा बेटा विश्व प्रकाश 10+2 स्कूल में है। उनकी एक बेटी गुड़िया कुमारी है जो धनबाद में रहती है। मोहन लाल की पत्नी जीवन ज्योति का 14 साल पहले निधन हो गया था।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.