नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। शुक्रवार रात में बेगूसराय में STF और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर एनकाउंटर किया। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल हो गया है। उसके ऊपर सरपंच के बेटे की हत्या का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना के शालिग्राम और मल्हीपुर के पास की है।
चल रहा इलाज
घायल अपराधी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी राजकिशोर राय के बेटे शिवदत्त राय (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नकदी भी बरामद की है। घायल व्यक्ति का बेगूसराय के सिविल अस्पताल में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। पुलिस अभी उसकी हालत के बारे में नहीं बता रही है।
हथियार खरीदने आया था अपराधी
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सूचना मिली कि फरार अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के पास हथियार खरीदने आया है। सूचना मिलने पर STF की टीम वहां पहुंची। स्थानीय थाने को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें-भयावह! 84 करोड़ महिलाओं के साथ यौन हिंसा
क्रिमिनल्स को जाना पड़ेगा
शनिवार को BJP ऑफिस पहुंचे राज्य के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार के गाइडेंस में हमेशा अच्छा शासन रहेगा। बिहार के अच्छे शासन ने यहां हमेशा अराजकता खत्म की है। बिहार क्रिमिनल्स के लिए नहीं है। क्रिमिनल्स को यहां से चले जाना चाहिए।



