दिल्ली के लैंडफिल साइटों पर कचरा डालना बंद होगा बंद

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की बैठक में नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए आद आदमी पार्टी ने रेखा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के नेता अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली वाले खांसते खांसते थक चुके हैं। भाजपा के खोखले वादे सामने आ गए हैं। एक मेयर जो अपने इलाके को साफ नहीं कर सकता, वह दिल्ली को कैसे ठीक करेगा। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता के इस्तीफे की मांग की। अंकुश नारंग पर पलटवार करते हुए महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा पूर्व की भाँति, आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों ने चर्चा में व्यवधान डालने का प्रयास किया। आम आदमी पार्टी नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा नहीं करना चाहती और बार-बार सदन की कार्यवाही में बाधा डालती है। इसके बावजूद पार्षदों ने चर्चा में भाग लिया और सदन की कार्रवाई लगभग एक घंटे तक चली।

सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने साधारण सभा की बैठक में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद महापौर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निगम ने 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2015 तक करुणामूलक आधार पर नियुक्त सभी दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव को पारित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम अपने सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इन्हें नियमित करने के लिए कदम उठाए जाते रहेंगे।

चार नए ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना को स्वीकृति

महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि बैठक में दिल्ली नगर निगम ने 361.42 करोड़ रुपये की लागत से 5100 मीट्रिक टन प्रतिदिन की निस्तारण क्षमता वाले चार नए ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। महापौर ने बताया कि लगभग छह महीनों के भीतर ये संयंत्र चालू हो जाएंगे, जिसके बाद लैंडफिल साइटों पर नया कचरा डालना बंद हो जाएगा। साधारण सभा की बैठक में विभिन्न वार्डों से संबंधित मुद्दों, नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर और सुलभ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.