डॉक्टर से लापरवाही से मासूम की गई रोशनी, आई ड्रॉप के जगह स्टाफ ने डाल दी बलगम का सिरफ

सागर के बंडा सिविल अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है। 19 महीने के बच्चे की आंखों की रोशनी जाने के आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जांच शुरू की।

Share This Article:

सागर। सागर जिले से चिकित्सा व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बंडा सिविल अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही के कारण 19 महीने के एक मासूम बच्चे की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंडा सिविल अस्पताल में हुआ कथित घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, भूसा कमलपुर गांव निवासी इंद्रज विश्वकर्मा अपने 19 महीने के बेटे को सर्दी, खांसी और आंखों में हल्की लाली की शिकायत होने पर बंडा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां ड्यूटी पर मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु वर्मा ने बच्चे की जांच कर आई ड्रॉप, पैरासीटामोल और अन्य दवाएं लिखीं।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे की आंखों में निर्धारित आई ड्रॉप की जगह बलगम साफ करने वाली दवा डाल दी। इसके तुरंत बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उसे सागर जिला अस्पताल और बाद में भोपाल एम्स रेफर किया गया। परिजनों का दावा है कि वहां डॉक्टरों ने बताया कि गलत दवा के गंभीर रिएक्शन के कारण बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई।

अब तक की कार्रवाई

पीड़ित पिता ने बंडा पुलिस थाने में ड्यूटी डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

पहले भी हुई है लापरवाही

सागर जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हाल के दिनों में कथित चिकित्सीय लापरवाही के अन्य मामले भी सामने आए हैं। कुछ समय पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के मामले में भी जांच के आदेश दिए गए थे। ताजा घटना के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.