नोएडा के सेक्टर-119 स्थित द अरण्या सोसाइटी में सोमवार को एसी फटने से एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में फ्लैट धुएं और लपटों से घिर गया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते फ्लैट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी में ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग और पुलिस जांच कर रहे हैं। हादसे में फ्लैट का काफी सामान जलकर खाक हो गया।



