नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को अब घूमने फिरने या नौकरी पर जाने के लिए प्रतिदिन 1-10 रूपये अतिरिक्त लेकर जाना होगा क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार से किराया बढ़ा दिया है। यह बढ़ोत्तरी आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हुई है। यह नई दरें 25 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। इससे पहले, मेट्रो का किराया आखिरी बार साल 2017 में बढ़ाया गया था। इस बार की बढ़ोतरी को DMRC ने “मामूली” बताया है, जो यात्रा की दूरी के अनुसार 1 रुपये से 4 रुपये तक है।
क्यों बढ़ाया गया किराया
DMRC के अनुसार, मेट्रो फेज 4 का काम अपने अंतिम चरण में है। इस विस्तार के बाद रखरखाव का खर्च काफी बढ़ जाएगा, जिसे देखते हुए किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इससे पहले, साल 2017 में मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था। यह पहली बार है जब DMRC ने ‘फेयर फिक्सेशन कमेटी’ (किराया निर्धारण समिति) बनाए बिना ही किराए में वृद्धि की है। हालांकि, पिछली कमेटी ने भविष्य में बिना कमेटी के किराया बढ़ाने की अनुमति दी थी।
अब कितना होगा किराया
सामान्य दिनों के लिए नई दरें
0-2 किमी की यात्रा: ₹10 से बढ़कर ₹11
2-5 किमी की यात्रा: ₹20 से बढ़कर ₹21
5-12 किमी की यात्रा: ₹30 से बढ़कर ₹32
12-21 किमी की यात्रा: ₹40 से बढ़कर ₹43
21-32 किमी की यात्रा: ₹50 से बढ़कर ₹54
32 किमी से अधिक की यात्रा: ₹60 से बढ़कर ₹64
छुट्टियों और रविवार के लिए नई दरें
राष्ट्रीय अवकाश और रविवार के दिन भी बढ़ी हुई दरें लागू होंगी।
0-2 किमी की यात्रा: ₹10 से बढ़कर ₹11
2-5 किमी की यात्रा: ₹10 से बढ़कर ₹11
5-12 किमी की यात्रा: ₹20 से बढ़कर ₹21
12-21 किमी की यात्रा: ₹30 से बढ़कर ₹32
21-32 किमी की यात्रा: ₹40 से बढ़कर ₹43
32 किमी से अधिक की यात्रा: ₹50 से बढ़कर ₹54
- इसको भी पढ़ें: नीतीश कुमार होंगे एनडीए के मुख्यमंत्री: रूडी
इसके अलावा, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के किराए में भी 1 रुपये से 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि इस बार DMRC ने बिना किसी ‘फेयर फिक्सेशन कमेटी’ (किराया निर्धारण समिति) के ही किराया बढ़ाया है। पिछली बार बनाई गई कमेटी ने भविष्य में किराया बढ़ाने के लिए DMRC को यह अधिकार दिया था, जिसके चलते यह फैसला लिया जा सका।



