नीतीश कुमार होंगे एनडीए के मुख्यमंत्री: रूडी

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। कप्तान से लेकर खिलाड़ी तक सब सेट है अब सिर्फ उड़ान बची है

Share This Article:

वैशाली: बिहार में चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच पूर्व मंत्री और कद्दावर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एनडीए के सीएम फेस को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। वैशाली हाजीपुर में मीडिया से बातचीत में रूडी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, नीतीश कुमार रहेंगे और भविष्य में भी वही मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा सांसद ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। बिहार अब टेक अप प्वाइंट पर है बिहार में कप्तान से लेकर खिलाड़ी तक सब सेट है सिर्फ उड़ान बची हुई है।

राजीव प्रताप रुडी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सियासत में एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की चर्चाए चल रही थी। भाजपा के अंदर भी कई नेताओं की बयानबाजी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या पार्टी नीतीश कुमार से फिर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। इन तमाम अटकलें के खत्म करते हुए रुडी ने कहा एनडीए एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनावी मैदान में उतरेगा। नीतीश कुमार का प्रशासनिक अनुभव और सुशासन की छवि बिहार के लिए बेहद जरूरी है।

लालू परिवार पर बोला हमला

सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने आरजेडी और लालू प्रसाद  यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि आज भी हर कोई उस दौर को याद करके डर जाता है।मुझे नहीं लगता कि इतने बड़े राज्य के करोड़ों लोग इनके नेतृत्व को स्वीकार करेंगे। भापा सांसद ने कहा लालू के राज में बिजली नहीं आती थी। आती भी तो वोल्टेज इतना कम होता था कि स्पेबलाइजर लगाने की जरूरत होती थी। लेकिन अब बिहार में स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं होती है।  

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के यात्रा को आड़े हाथ लिया

राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि अभी तेजस्वी यादव और राहुल गांधी दोनों बिहार में पैदल यात्रा कर रहे हैं जिसमें वह मोटरसाइकिल से कार से और पैदल भी चल रहे हैं तो राहुल गांधी को अभी लग रहा होगा कि कांग्रेस जिस समय बिहार में शासन कर रही थी। उस समय का बिहार कैसा था अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कितना बढ़ गया है। तेजस्वी यादव राहुल गांधी के द्वारा बिहार में 60 लाख लोगों के नाम काटने की जो बात कही जा रही है। उसमें यह यात्रा से अच्छा रहता कि वह लोग नाम काटने वाले लोगों को वोटर लिस्ट में फार से नाम जुड़वाते और यह यात्रा से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

महागठबंधन का से सीएम कौन?

विपक्षी दलों के महागठबंधन में भी मुख्यमंत्री के चेहरे को कर स्स्पेंस बरकरार है। लालू यादव ने बेटे तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान किया था, लेकिन कांग्रेस ने उस पर अब तक मुहर नहीं लगाई। ऐसे में महागठबंधन मे जिसके पास सबसे ज्यदा सीटें होंगी। वह सीएम बन सकता है। अब तक इंडिया गठबंधन की तरफ से आधिकारक तौर पर सीएम फेस उजारर नहीं हुआ है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.