बेतिया: नौतन विधानसभा के श्रीराम खेल मैदान में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का हेलीकॉप्टर जैसी ही पहुंचा। बेकाबू भीड़ बैरिकेड, कुर्सियां और पंडाल तोड़ते हुए मंच तक जा पहुंची। सुरक्षा कर्मियाें व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को काबू किया। इस बीच पवन सिंह ने भीड़ का अभिवादन कर भाजपा प्रत्याशी नारायण प्रसाद को विजय माला पहनाकर चल दिये। इस दौरान करीब एक घंटे तक काफी भीड़ जाम की स्थिति बनी रही।

पवन सिंह को सुनने के लिए मतदाताओं को करीब चार घंटा तक इंतजार करना पड़ा था। लोगों से खचाखच भरे खेल मैदान में लोगों की उत्सुकता देख मंच पर करीब सात मिनट ने पवन ने एनडीए उम्मीदवार को जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोग मुझसे जितना स्नेह करते हो तो आप लोगों से कमल के फूल का बटन दबाकर नारायण प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाकर विजयी बनाएं।



