सीएम रेखा गुप्ता ने वेदांता हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह वेदांता हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल अब दिल्लीवासियों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह वेदांता हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल अब दिल्लीवासियों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस मैराथन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर करते हुए इसे समाज में बढ़ती जागरूकता और समान अवसरों की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया।

महिलाओं की भागीदारी से गर्व

मुख्यमंत्री ने मंच से सभी प्रतिभागियों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लिए आज की सुबह अत्यंत ऊर्जा और उत्साह से भरी रही। इस हाफ मैराथन में युवाओं और विशेषकर महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखकर गर्व की अनुभूति होती है।

खेल जीवनशैली का हिस्सा

इस दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि फिटनेस और खेल अब दिल्लीवासियों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो समाज में बढ़ती जागरूकता और समान अवसरों की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में दृढ़ निश्चय, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसी गुणों का विकास होता है।

फिटनेस मूवमेंट

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस मूवमेंट की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी ‘स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ के संकल्प के साथ राजधानी के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य, ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री समेत कई लोग मौजूद

यह आयोजन राजधानी दिल्ली में फिटनेस, अनुशासन और सामूहिक ऊर्जा का सशक्त प्रतीक रहा। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी व खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.