बिहार चुनाव विकास बनाम अव्यवस्था पर केंद्रित: खंडेलवाल

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बिहार बिहार में व्यापारियों ने एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है।

Share This Article:

पटना: कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को पटना में बिहार व्यापारी सम्मेलन में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत निश्चित है। सम्मेलन में पारित एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के व्यापारी एनडीए को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। बिहार में लगभग नौ लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो लगभग 20 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं लाखों अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देते हैं।

कैट राज्य में एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन करेगा

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) राज्य में विकास, स्थिरता और सुशासन को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। सम्मेलन में बिहार के सभी जिलों के 200 से अधिक व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।सम्मेलन की अध्यक्षता कैट बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने की। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुख नीतियों के कारण पिछले कुछ वर्षों में बिहार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। चाहे वह सड़क और पुल निर्माण हो, बिजली और जलापूर्ति की उपलब्धता, डिजिटल कनेक्टिविटी, कृषि और औद्योगिक ढांचे का विस्तार हो या शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी, हर मोर्चे पर बिहार ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को केंद्र सरकार की योजनाओं के केंद्र में रखा है। गरीब कल्याण, किसान सम्मान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ बिहार के हर वर्ग तक पहुँचा है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त नीतियों ने आज बिहार को “विकास और अवसरों के राज्य” के रूप में स्थापित किया है।

बिहार में माहौल पारदर्शी, स्थिर और सहयोगी बना

कैट के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज के दृष्टिकोण से देखें तो एनडीए सरकार ने व्यवसायिक माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। पहले जहाँ व्यापारियों को प्रशासनिक परेशानियों, भ्रष्टाचार और अनिश्चित नीतियों का सामना करना पड़ता था, वहीं आज माहौल पारदर्शी, स्थिर और सहयोगी बना है। एकल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग नीतियों में सुधार, जीएसटी का सरलीकरण और व्यापारिक ढांचे में डिजिटल बदलाव ने कारोबार को नई ऊंचाई दी है।

स्वदेशी अपनाओ” और वोकल फॉर लोकल

भाजपा सांसद खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “स्वदेशी अपनाओ” और “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान बिहार के व्यापारियों के लिए नई प्रेरणा बना है। बिहार के व्यापारी अब स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी ब्रांडों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली के तहत दिए गए प्रोत्साहन और सुधारों ने व्यापारिक पारदर्शिता बढ़ाई है और छोटे कारोबारियों को मुख्यधारा में जोड़ा है। व्यापारिक सुविधाओं के डिजिटलीकरण, कर व्यवस्था के सरलीकरण और ई-गवर्नेंस के प्रसार ने राज्य में कारोबारी विश्वास को मजबूत किया है। एनडीए सरकार ने बिहार में माफिया राज, लालफीताशाही और भय के वातावरण को समाप्त कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है। आज व्यापारी निश्चिंत होकर निवेश कर रहे हैं और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आया है। एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में जिस गति से विकास कार्य किए हैं, वह बिहार के इतिहास में अभूतपूर्व है। आज का बिहार नए उद्योगों, नए उद्यमों और आधुनिक बाजार ढांचे के साथ देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है।

पीएम, सीएम के नेतृत्व में बिहार की तरक्की और भविष्य सुरक्षित है

खंडेलवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार का व्यापारी समाज और आम जनता इस चुनाव में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करेगी। बिहार के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार की तरक्की और भविष्य सुरक्षित है। यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि “विकास बनाम अव्यवस्था” की लड़ाई है और बिहार के व्यापारी समाज ने यह तय कर लिया है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लिए एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.