पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 14 उम्मीदवारों के नामों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के पुराने विश्वासी और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का नाम सबसे ऊपर है, जिन्हें पूर्वी चंपारण की गोविंदगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। गोविंदगंज सीट पिछली बार भाजपा के पास थी, जहां सुनील मणि तिवारी ने 27 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार यह सीट लोजपा (रामविलास) के खाते में गई है। पहली सूची में चिराग पासवान के भांजे सीमांत मृणाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें गरखा सीट से टिकट दिया गया है।
पार्टी को एनडीए के सीट बंटवारे में कुल 29 सीटें मिली हैं, लेकिन जदयू और हम (HAM) से कुछ सीटों पर विवाद जारी है, जिसे सुलझाने का प्रयास भाजपा कर रही है। हालांकि, लोजपा (रामविलास) ने 14 नामों की घोषणा के साथ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़!
— NewG (@newGindia) October 15, 2025
बिहार चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा!#LJP #ChiragPaswan #BiharElections pic.twitter.com/fDnvQODTQC
ये भी पढ़ेंः मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट, BJP की दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवार
जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी
नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी विधानसभा चुनाव के लिए आज 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार एक बड़ी रणनीति के तहत 30 नए चेहरों पर दांव लगाया है, जबकि 27 मौजूदा या पुराने उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया गया है।



