दिल्ली में इस बार भव्य छठ पूजा की तैयारी, बिहार के लोग यमुना के तट पर देंगे अर्घ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा बिहार के लोगों को छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार आने की ज़रूरत नहीं। इस बार यमुना नदी के तट पर छठी मैया को अर्घ दे सकेंगे: नालंदा से मो. आलम की रिपोर्ट

Share This Article:

नालंदा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा इस वर्ष दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन बेहद भव्य और योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। यमुना नदी के दोनों किनारों पर अस्थायी घाट बनाए जाएंगे, जिससे पूर्वांचल समाज के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मना सकें। नालंदा के बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार के नामांकन सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने बिहार के लोगों को भरोसा दिलाया कि बिहार के जो भी लोग दिल्ली में रह रहे हैं। उन्हें अब छठ पूजा करने के लिए बिहार आने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार की ओर से सारी व्यवस्था कराई जा रही है। अब दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोग यमुना नदी के तट पर छठी मैया को अर्घ दे सकेंगे।

पीएम मोदी की एलईडी से बिहार हो रहा जगमग, लालटेन की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरजेडी के मुखिया लालू यादव के परिवार पर निशान साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार को नहीं संभाल सकते हैं। वह बिहार को कैसे संभालेंगे। बिहार में अब लालटेन की जरूरत नहीं है। बिहार में अब पीएम मोदी की एलईडी लाइट जगमग हो रहा है।

पीएम सीता मंदिर का निर्माण करायेंगे

रेखा गुप्ता ने कहा बिहार सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर बिहार में विकास का काफी काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का निर्माण कराने के बाद अब सीता मैया के मंदिर का निर्माण कराएंगे। साथ ही दिल्ली की सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली सीएम की एंट्री से राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के पांचवें दिन बिहार शरीफ के भाजपा विधायक डॉक्टर सुनील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके बाद किसान कॉलेज के प्रांगण में नामांकन सभा आयोजित की गई। समें दिल्ली सीएम के अलावा बिहार सरकार में नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बड़े, बूढ़े, नौजवान कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.