मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट, BJP की दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए BJP ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में लोकप्रिय मैथिली लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम है, जिन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दी गई है।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। एनडीए गठबंधन की प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी, जिसमें कुल 12 नाम शामिल हैं। इस सूची ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है लोकप्रिय मैथिली लोकगायिका मैथिली ठाकुर के नाम को लेकर, जिन्हें पार्टी ने दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

https://twitter.com/newGindia/status/1978426091585863864

मैथिली ठाकुर भोजपुरी लोकगीतों की मशहूर गायिका हैं। उन्होंने मंगलवार को ही पटना में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में शामिल हुईं। ठाकुर ने पत्रकारों से कहा था, “जो जिम्मेदारी पार्टी देगी, उसे मैं निभाऊंगी।” 25 साल की मैथिली को 2021 में संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ मिल चुका है।

बीजेपी को एनडीए के सीट बंटवारे के तहत पार्टी को मिली 101 सीटों में से हैं। सूची में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिन्हें बक्सर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आनंद मिश्रा ने हाल ही में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। इससे पहले वे 2020 में बक्सर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके थे। पार्टी ने उन्हें टिकट देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

यहां देखें बीजेपी की दूसरी लिस्ट

क्रमांकविधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
1अलीनगरमैथिली ठाकुर
2हायाघाटरामचंद्र प्रसाद
3मुजफ्फरपुररंजन कुमार
4गोपालगंजसुभाष सिंह
5बनियानपुरकेदारनाथ सिंह
6छपराछोटी कुमारी
7सोनपुरविनय कुमार सिंह
8रोसड़ा (अजा)बीरेंद्र कुमार
9बाढ़सियाराम सिंह
10अगिआंव (अजा)महेश पासवान
11शाहपुरराकेश ओझा
12बक्सरआनंद मिश्रा (आईपीएस)

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.