जदयू की लिस्ट में बाहुबलियों का जलवा, जानें बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 4 बाहुबली हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 4 बाहुबली हैं। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह को, मांझी से रणधीर सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय को मैदान में उतारा हैं। आइये जानते हैं जदयू की पहली लिस्ट की बड़ी बातें-

एक भी मुस्लिम नहीं

इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं हैं। 10 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है तो 6 भूमिहार समुदाय के प्रत्याशी उतारे हैं। जदयू ने भूमिहार जाति से आने वाले विजय कुमार चौधरी, अनंत सिंह, पुष्पंजय, अजीत कुमार, राजकुमार सिंह और धुमल सिंह को टिकट दिया है। इसके अलावा 2 ब्राह्मण, यादव -3, कोइरी-8, कुर्मी-15, मुसहर- 5,बनिया-4,रविदास-3,मल्लाह – 2, राजपूत – 6, पासवान-3, धोबी-1 को टिकट दिया गया है।

6 मंत्रियों को टिकट

जदयू ने अपने 6 मंत्रियों को टिकट दिया है। इसमें सोनबरसा से रत्नेश सदा, बहादुरपुर से मदन साहनी, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, भोरे से सुनील कुमार, नालंदा से श्रवण कुमार और सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी।

4 महिलाओं को टिकट

जदयू की पहली लिस्ट में 4 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसमें मधेपुरा से कविता शाह, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा है।

4 विधायकों को टिकट

जदयू ने पहली लिस्ट में 4 विधायकों का टिकट काटा है। इसमें कुशेश्वर स्थान से अमन भूषण हजारी, सकरा से अशोक कुमार चौधरी, वारिस नगर से अशोक कुमार और बरबीघा से सुदर्शन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने ठोक दी ताल

बिहार में दो चरणों में चुनाव

2020 विधानसभा चुनाव में जदयू ने 43 सीटें जीती थी। राजद और भाजपा के बाद जदयू तीसरे नंबर पर रही थी। जदयू का वोट शेयर 15.7 % रहा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.