पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बजते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में बिहार चुनाव की तैयारी, एनडीए गठबंधन की रणनीति और विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। चिराग पासवान ने मुलाकात के बाद कहा कि एनडीए का लक्ष्य ऐतिहासिक जीत हासिल करना है, जबकि महागठबंधन में आंतरिक कलह साफ नजर आ रही है।
आज पटना में देश के गृहमंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी और NDA गठबंधन की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चाएं की।#Election2025 #BiharElections #NDA4Bihar pic.twitter.com/wFyEiBbz8p
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 18, 2025
मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने अमित शाह को एनडीए की मजबूत स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। आज की बैठक में हमने ऐसी रणनीति पर चर्चा की, जिससे हम 100 प्रतिशत सफलता दर हासिल करें। पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए में 243 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि महागठबंधन में सहयोगी दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: वैशाली जिले की तीन सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने
एनडीए में कोई ‘भ्रम’ नहीं
पासवान ने कहा कि एनडीए ने अपने सभी 5 सहयोगियों का सम्मान किया है और बातचीत पूरी कर ली है। सभी 243 उम्मीदवारों के नामांकन स्पष्ट हैं। सभी 243 उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट हैं। महागठबंधन की तरह कोई भ्रम नहीं है… हमने अपना अभियान पहले ही शुरू कर दिया है, जबकि महागठबंधन एक-दूसरे के दावों को काटने की कोशिश कर रहा है।



