मारा गया टॉप नक्सली लीडर हिड़मा

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में उन्होंने एक करोड़ के इनामी टॉप नक्सली लीडर हिड़मा को मार गिराया।

Share This Article:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में उन्होंने एक करोड़ के इनामी टॉप नक्सली लीडर हिड़मा को मार गिराया। उसके साथ उसकी पत्नी राजे को भी मार गिराया गया है। सुबह में राज्य के सुकमा जिले में भी एक अन्य जगह मुठभेड़ हुई, इसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

नक्सल अभियान में तेजी

जानकारी के मुताबिक जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन्हें देखकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फिर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मारना शुरू कर दिया। दो दिन पहले भी सुकमा में 15 लाख के इनामी 3 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए नक्सली इलाकों में सर्च अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

कौन था हिड़मा

आपको बता दें कि नक्सली हिड़मा का असली नाम माड़वी हिड़मा था। सुकमा के पुवर्ती गांव में जन्मे हिड़मा के ऊपर एक करोड़ रुपये का इनाम था। वह साल 1996 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। साल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 76 CRPF जवानों की हत्या की गई थी। यह नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा हमला था, जिसका मास्टरमाइंड हिड़मा ही था।

ये भी पढ़ें-उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्यों के मुद्दों पर चर्चा

मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर

हिड़मा के नीचे 250 के करीब हथियारबंद नक्सली रहते थे। दक्षिण बस्तर के जंगलों में उसकी मजबूत पकड़ थी। रात के समय और खासकर पहाड़ी इलाकों में छिपकर हमला करने में हिड़मा माहिर था। वह NIA का मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर था, जो अब मार गिराया गया है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.