दिल्ली में भव्य होगा छठ, मंत्री कपिल मिश्रा ने की अहम बैठक

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने आज दिल्ली सचिवालय में आगामी छठ पूजा 2025 को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने आज दिल्ली सचिवालय में आगामी छठ पूजा 2025 को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य पर्व से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करना और उन्हें अंतिम रूप देना था। बैठक में समिति से जुड़े विधायक चंदन कुमार चौधरी के अतिरिक्त दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, राजस्व विभाग से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

दिल्ली में धूमधाम से मनेगा छठ

मीटिंग के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में लगभग एक हजार से ज्यादा स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा, जो अब तक का सबसे व्यापक आयोजन होगा। पिछले कई वर्षों के बाद यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यमुना घाटों के अलावा छठ पूजा के लिए चार प्रमुख स्थान द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार पर विशेष तौर पर भव्य आयोजन किए जाएंगे।

रहेंगे विशेष इंतजाम

दिल्ली के सभी छठ घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम नजर आएंगे। कला,संस्कृति एवं भाषा विभाग दिल्ली के 200 से अधिक स्थानों परलोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठी मैय्या और सूर्य भगवान की प्रतिमाओं के साथ ही आकर्षक विद्युत सजावट लगाई जाएगी ताकि वातावरण श्रद्धापूर्ण और उत्सवमय बने। कुछ प्रमुख स्थानों पर ‘मॉडल छठ घाट’ स्थापित किए जा रहे हैं जो सजावट और सुविधाओं के दृष्टिकोण से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू

छठ घाटों की तैयारियों के लिए आवश्यक अनुमति और एनओसी हेतु सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है जैसा पूर्व में अन्य बड़े आयोजनों जैसे कांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला में किया गया था। प्रत्येक नगर निगम जोन में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो व्यवस्थाओं के समन्वय और निगरानी का कार्य करेंगे। एमसीडी को निर्देश दिया गया है कि घाटों की नियमित सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएँ।

ये भी पढ़ें-सड़कों और नालों का जायजा लेने देहात पहुंचे PWD मंत्री प्रवेश वर्मा

सफाई पर ध्यान

मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ घाटों पर स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट वैन और एम्बुलेंस तैनात की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा और फायर डिपार्टमेंट की तैयारियाँ पूरी रहें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारू वातावरण मिल सके। घाटों पर सुरक्षा और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी सिचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को दी गई जबकि फायर डिपार्टमेंट, एनडीएमसी और एमसीडी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करेंगे।

होगी लाइव प्रस्तुतियां

मंत्री कपिल मिश्रा ने श्रद्धालुओं के लिए सुबह के अर्घ्य के बाद नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए भी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया। साथ ही, यमुना बोट क्लब द्वारा सजाई गई नौकाओं पर कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियों की योजना बनाने की बात भी कही जिससे भक्तों को विशेष सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त हो सके।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.