नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महागठगंधन में अभी भी सस्पेंस बरकरार है। राजद, कांग्रेस, वीआईपी, जेएमएम और वाम दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने से पहले ही वाम दल ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। माले के राज्य कार्यालय सचिव परवेज ने मंगलवार को बताया कि अभी तक 18 सीटों पर जिन प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए थे। उनको सार्वजनिक कर दिया गया है। शेष सीटों के लिए गठबंधन के घटक दलों से बातचीत जारी है।
CPI(ML) ने घटक दलो को चौंका दिया
पार्टी ने जिन सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। उनमें कई ऐसे क्षेत्र शामिल हैं जिन पर राजद (RJD) और कांग्रेस की भी नजर हैं। माले ने अपने वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट देकर संगठन के भीतर एकता का संदेश भी दिया है। इस दौरान महागठबंधन की पार्टियां जहां अभी तक सीटों पर आपसी सहमति बनाने में जुटी हैं, वहीं CPI(ML) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सबको चाैंका दिया है। साथ ही यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि वह उम्मीदवारों के चयन में देर नहीं करना चाहती।
बाकी सीटों के लिए गठबंधन के घटक दलों से बातचीत जारी
परवेज ने बताया कि अभी तक 18 सीटें जो फाइनल है, उसकी लिस्ट जारी की गई है। बाकी सीटों के लिए गठबंधन के घटक दलों से बातचीत जारी है।
सीपी माले के घोषित उम्मीदवारों के नाम
- तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी
- अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन
- आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी
- डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
- काराकाट (213) – अरुण सिंह
- अरवल (214) – महानंद सिंह
- घोषी – (217) रामबली सिंह यादव
- पालीगंज (190) – संदीप सौरभ
- फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
- दीघा -(181) दिव्या गौतम
- दरौली – (107) सत्यदेव राम
- जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा
- दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव
- भोरे -(103) जितेंद्र पासवान
- सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
- वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह
- कल्याणपुर – (131) रंजीत राम
- बलरामपुर -(65) महबूब आलम



