पहले से अधिक भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा छठ महापर्व

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने वासुदेव घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली में इस बार छठ पूजा भव्य और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बार छठ पर्व को पहले से कहीं अधिक भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में आयोजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

दिल्ली श्रद्धा, संस्कृति और स्वच्छता का संगम बनेगी

यमुना नदी का जल पहले से अधिक स्वच्छ और निर्मल हो गया है और झाग या अन्य प्रकार के प्रदूषण की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई और समतलीकरण के लिए जेसीबी मशीनों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के सभी विधायक, मंत्री और अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उनकी सरकार दिल्ली के पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी घाटों पर सफाई, समतलीकरण और स्वच्छता के कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि इस बार का छठ पर्व दिल्लीवासियों के लिए विशेष और यादगार होगा। जिस तरह इस वर्ष की दीपावली अभूतपूर्व तरह से मनाई जा रही है, उसी प्रकार छठ महापर्व भी राजधानी में भव्यता और सुव्यवस्था का नया मानक स्थापित करेगा। दिल्ली ने जिस प्रकार कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे आयोजनों में एक नई पहचान बनाई है, उसी तरह इस बार छठ पर्व पर भी दिल्लीवासी ‘बदली हुई दिल्ली’ का अनुभव करेंगे। एक ऐसी दिल्ली जो श्रद्धा, संस्कृति और स्वच्छता का संगम बनेगी।

छठ घाटों पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, जल व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सहायता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। हर श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले, जिससे दिल्ली की छवि एक आदर्श धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में और निखरे। छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। दिल्ली सरकार “विरासत भी और विकास भी” के मंत्र के साथ प्रत्येक त्योहार को जन-सहभागिता और पारंपरिक गरिमा के साथ मना रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.