बिहार चुनाव: पारदर्शिता के लिए चुनाव आयोग ने उतारे Observers

बिहार चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने Observers को मैदान में तैनात कर दिया है; ताकी निष्पक्ष चुनाव हो सकें।

Share This Article:

नई दिल्ली: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने कई स्तर पर तैयारियां कर ली है। इसी क्रम में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने बड़ी संख्या में केंद्रीय प्रेक्षक (Observers) नियुक्त किए हैं, जो चुनाव पूरा होने तक मैदान में तैनात रहेंगे।

चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20B के तहत प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। इनका कार्य आयोग की सहायता करना और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना है।

होगी चरणवार प्रेक्षकों की तैनाती

पहला चरण के तहत 121 जनरल प्रेक्षक और 18 पुलिस प्रेक्षक तैनात होंगे। इसी तरह दूसरा चरण के तहत 122 जनरल प्रेक्षक, 20 पुलिस प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे। वहीं 8 विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान 8 जनरल प्रेक्षक एवं 8 पुलिस प्रेक्षक तैनात रहेगे।

प्रेक्षकों को दिए गए निर्देश

बताया गया है कि भारतीय चुनाव आयोग ने सभी प्रेक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की करीबी निगरानी, पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यवस्था, राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सुलभ मतदान, शिकायत तंत्र, मतदान केंद्रों का निरीक्षण जैसे तमाम निर्देश दिए हैं; ताकी बेहतर व्यवस्था के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हो सके।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.