बिहार: PM मोदी 24 अक्टूबर से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत, जानिए पूरा शेड्यूल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी दौरा तय। पीएम मोदी 24 अक्टूबर से बिहार में रैलियों की शुरुआत करेंगे और कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जानिए पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम।

Share This Article:

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मिशन बिहार 24 अक्‍टूबर को शुरू होगा। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उसी दिन बेगूसराय में भी उनकी जनसभा होगी। यह जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है।

मोदी का बिहार दौरा कार्यक्रम

डॉ. जायसवाल ने कहा कि 24 अक्टूबर को पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में दो बड़ी चुनावी सभाएं करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी के कई और कार्यक्रम बिहार के विभिन्न जिलों में निर्धारित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे राज्य में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

महागठबंधन पर भाजपा अध्यक्ष का निशाना

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘महागठबंधन में इस वक्त सिर फुटव्वल मचा हुआ है। जहां एक ओर एनडीए के पांचों पांडव एकजुट हैं, वहीं कौरवों की सेना यानी महागठबंधन टिकट बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सीट बंटवारे में ही ऐसी स्थिति है तो ये सरकार चलाने में क्या करेंगे? जनता सब कुछ समझ रही है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि महागठबंधन में टिकट वितरण में पैसों का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा ‘बिहार की जनता देख रही है कि महागठबंधन में टिकट को लेकर किस तरह का सौदा और खेल चल रहा है। जनता सब जानती है और चुनाव में इसका जवाब देगी।’

विकास और सुशासन पर भरोसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए का एजेंडा विकास, सुशासन, और गरीबों के कल्याण का है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों के हित में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार और गरीबों के कल्याण के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने किए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। बिहार की जनता पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.