पटना: बिहार में किसी भी समय विधानसभा चुनाव कि तारीख कि घोषणा चुनाव आयोग कर सकतर है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी फिल्म को घर – घर जाकर दिखाएगी। मंगलवार को बीजेपी ने ‘चलो जीते हैं’ रथ को पटना से रवाना किया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का नया प्रचार अभियान है।
50 हजार जगहों पर जाएगा रथ
बता दें कि ‘चलो जीते हैं’ रथ में लगे एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन संघर्ष पर आधारित वृतचित्र दिखाया जायेगा. यह रथ लगभग 50 हजार जगहों पर इन रथों के माध्यम से नरेंद्र मोदी के जीवन से संबंधित जानकारी दी जानी है. भाजपा मोदी की छवि को बिहार के मतदाताओं के मानस पटल से हटने नहीं देना चाहती है.
बिहार चुनाव में रथ से बनेगी बात
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर कों अपने 75वां जन्मदिन मनाएंगे ऐसे में पुरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर चलो जीते है रथ कों रवाना किया है ताकि पुरे देश के लोग उनके संघर्ष गाथा कों जान सके पर बिहार में यह राजनीतिक गलियारें में चर्चा का विषय बन गया है। बिहार में कुछ ही दिनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने कों है ऐसे में बिहार में इस रथ कों लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है रथ यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता के बीच मोदी की छवि को एक बार फिर मजबूती से स्थापित करेगी. यह अभियन वोटरों को भावनात्मक रूप में एकजुट करने का बड़ा माध्यम बनेगी. नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के जरिए पार्टी बिहार के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. यह अभियान आगामी चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है चुनावी माहौल में यह रथ भाजपा के लिए कितना असरदार रहेगी ये तों आने वाला समय में ही पता चलेगा।

भाजपा के लिए मोदी ही सहारा
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव भले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बिहार में रैलियां कर रहे इनकी सक्रियता से यह साफ होता है बिहार में भाजपा के असली मझधार नरेंद्र मोदी ही है पीछले कुछ माह कि बात करें तों बिहार में नरेंद्र मोदी लगातार दौरा कर रहे है और बिहार कों बड़े – बड़े सौगात भी दे रहे है।



