बिहार से अपहृत छात्र 6 घंटे बाद गोरखपुर में मिला, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र स्थित व्यासपुर के एक निजी विद्यालय से अपहृत नर्सरी के छात्र को पुलिस ने गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को सुरक्षित पाकर मां-बाप की दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे.

Share This Article:

बेतिया: बिहार की बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 6 घंटे के अंदर अपहृत पांच वर्षीय आर्यन को गोरखपुर से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात करीब एक बजे बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने मासूम आर्यन को उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया है।

बता दें, कल 15 सितंबर लौरिया थाने के एक निजी स्कूल से नर्सरी क्लास के छात्र आर्यन का अपहरण हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने स्कूल के शिक्षक सहित दो लोगों से पूछताछ की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ की अपहरणकर्ता ने स्कूल के शिक्षक को फोन कर बताया कि बच्चे को उसके पिता बुला रहे हैं। शिक्षक ने जबाव दिया की पिता आकर स्कूल से बच्चे को घर ले जाए।

दोपहर 12 बजे तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा, तब परिजन स्कूल पहुंचे। परिजनों को पहुंचते ही पता चला कि बच्चा 9 बजे टिफिन के समय ही गायब हो गया था। उसका बैग स्कूल में ही था। बच्चे के पिता अनूप श्रीवास्तव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस नंबर से अपहरणकर्ता ने शिक्षक को फोन किया था, वह नंबर दो दिन पहले लिया गया था। जिसके बाद पुलिस जान गई कि इस अपहरण को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया।

इस दौरान एसडीपीओ विवेक दीप को यह जानकारी मिली की अपहरणकर्ता बच्चे को ट्रेन से लेकर गोरखपुर निकल गया है। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर जीआरपी और गोरखपुर एसएसपी से मदद मांगी। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चा को सकुशल गोरखपुर स्टेशन से बरामद कर लिया गया और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। हालाकि, एसडीपीओ विवेक दीप अपहरणकर्ता से 40 किमी की दूरी पर पीछे पीछे पीछा कर रहे थे। अपहरणकर्ता ने बच्चे का ड्रेस भी बदल दिया था।

देर रात एक बजे बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने जब बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द किया तो वह पल बेहद भावुक कर देने वाला था। पुलिस को यह सफलता 6 घंटे के अंदर मिल गई, पुलिस की इस कार्रवाई की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.