बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

बिहार में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर EPIC नंबर डालकर अपना नाम आसानी से चेक करें।

Share This Article:

पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची के प्रकाशित होने के बाद अब राज्य के सभी मतदाता आसानी से यह देख सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (30 सितंबर) को इस संबंध में आधिकारिक लिंक जारी किया है। मतदाता https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण चेक कर सकते हैं।

कैसे देखें वोटर लिस्ट में अपना नाम?

  • निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • अपना ईपिक नंबर (EPIC Number) या अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका नाम और विवरण दिखाई देगा।

आयोग का निर्देश

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि फाइनल लिस्ट के प्रकाशित होने के बाद अब वोटर आईडी को लेकर पारदर्शिता और सटीकता बनी रहेगी। साथ ही सभी जिलों के निर्वाचन कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि नाम छूटने या सुधार की स्थिति में समय पर प्रक्रिया पूरी की जाए।

इस फाइनल वोटर लिस्ट के जारी होने के बाद बिहार में चुनावी तैयारियों को गति मिल गई है और सभी राजनीतिक दल अब अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.