नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के पहले चरण के 121 सीटों पर मतदान जारी है। दो घंटे यानी सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.13 फीसदी वोटिंग हुई है। वोटिंग को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। सुबह से बूथ पर लंबी कतारे हैं। महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा सहरसा में वोटिंग
- खगड़िया – 14.15%
- दरभंगा – 12.48%
- गोपालगंज – 13.97%
- नालन्दा – 12.45%
- बेगुसराय – 14.60%
- भोजपुर – 13.11%
- मधेपुरा – 13.74%
- मुंगेर – 13.37%
- मुजफ्फरपुर – 14.38%
- लखीसराय – 7.00%
- बक्सर – 13.28%
- वैशाली – 14.30%
- शेखपुरा – 12.97%
- समस्तीपुर – 12.86%
- सहरसा – 15.27%
- सारण – 13.30%
- सीवान – 13.35%
लालू परिवार ने डाला वोट
पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने वोट डाला। लालू, राबड़ी, तेजस्वी, उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती ने वोट डाला। वोट के दौरान राबड़ी देवी ने कहा, “मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेजप्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।”
पर्ची बांट रहे कार्यकर्ता हिरासत में
बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि वे वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्चे बांट रहे थे।
इन 18 जिलों में वोटिंग-
फर्स्ट फेज में पटना, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, मधेपुरा, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, सहरसा जिले में मतदान है।
ये भी पढ़ें-सम्राट-तेजस्वी समेत इन धुरंधरों की दांव पर किस्मत
दांव पर साख
पहले चरण में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, अनंत सिंह, ओसामा शहाब, रीत लाल यादव, राम कृपाल यादव, रितेश पांडेय, मंगल पांडेय, नितिन नबीन, राजू कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, रत्नेश सदा जैसे सियासी चेहरे चुनावी अखाड़े में हैं।
वोट डालते हुए सम्राट चौधरी
एक-एक बिहारी का मतदान,
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 6, 2025
राज्य के विकास में योगदान!
लोकतंत्र के महापर्व में गृह विधानसभा क्षेत्र #तारापुर में मत का प्रयोग किया। आप सभी बढ़-चढ़कर मतदान करिए और एक सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध तथा विकसित बिहार के लिए वोट करें।#Vote4ViksitBihar #Tarapur pic.twitter.com/5h9P3OZKGj



