बिहार: फर्स्ट फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शुरू

बिहार में पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।

इन जिलों में मतदान

इस चरण में जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं।

3.75 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं, और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1 लाख 904 सर्विस वोटर भी इस चरण में वोट डालेंगे।

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास इंतजाम

चुनाव आयोग ने 3 लाख 22 हजार 77 दिव्यांग मतदाताओं और 5 लाख 31 हजार 423 वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। इनमें से 80 वर्ष से अधिक आयु के 5 लाख 24 हजार 687 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 6,736 मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, पीने का पानी और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और सहज रहे।

पहली बार वोट डाल रहे हैं लाखों युवा

इस चरण में 7 लाख 37 हजार 765 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। इनमें ज्यादातर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता शामिल हैं। वहीं, 18 से 40 वर्ष के बीच के 1 करोड़ 96 लाख 27 हजार 330 युवा मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

तकनीकी रूप से सबसे उन्नत बिहार चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार चुनाव 2025 अब तक का सबसे तकनीकी रूप से उन्नत चुनाव है। इस बार मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए AI-आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, रियल-टाइम वेबकास्टिंग, और डिजिटल लॉजिस्टिक्स प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। मतदान केंद्रों पर हो रही हर गतिविधि की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

विदेशी चुनाव अधिकारी भी देख रहे हैं भारत का लोकतंत्र

इस बार बिहार चुनाव की एक और खासियत यह है कि 7 देशों के चुनाव अधिकारी भारत की चुनावी प्रक्रिया को नजदीक से देख रहे हैं। फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कंबोडिया से आए ये अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत यहां मौजूद हैं। वे EVM, VVPAT और बूथ प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन कर रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भारत के अनुभवों को वैश्विक स्तर पर साझा किया जा सके।

मतदान शाम 6 बजे तक

पहले चरण का मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोग ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल और चुनावी दंडाधिकारी लगातार निगरानी में हैं।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.