समस्तीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए के प्रचार अभियान का आगाज समस्तीपुर से किया। कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान करपूरी ग्राम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने हवाई अड्डा मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत मैथिली में करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर ‘जंगलराज’, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का तीखा प्रहार किया।
हम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं। वहीं, चोरी के मामले में जमानत पर चल रहे लोग अब जननायक की उपाधि चुराने में भी जुट गए हैं। बिहार कर्पूरी बाबू के इस अपमान को कभी नहीं सहेगा। pic.twitter.com/v4odlZe9TU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2025
‘छर्रा-कट्टा-दुनाली’ से ‘जंगलराज’ का हवाला
पीएम मोदी ने विपक्ष के प्रचार पर निशाना साधते हुए कहा, ये लठबंधन वाले पुराने दिन वापस लाना चाहते हैं। अभी से आरजेडी-कांग्रेस के लोग छर्रा, कट्टा, दुनाली और घर से उठा लेने की धमकियां दे रहे हैं। जमीन पर इनका प्रचार जंगलराज की याद दिलाता है। बिहार के लोग सावधान रहें, इस चुनाव में जंगलराज वालों का डिब्बा गोल करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, एनडीए सरकार ने जंगलराज को सुशासन से बदला है। बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने जमानत पर चल रहे विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, ये हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं। अब जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चुराने में जुटे हैं। बिहार के लोग यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ेंः महागठबंधन का प्रचार करेंगे अखिलेश, स्टार प्रचारक लिस्ट से चाचा ऑउट
मैथिली कनेक्ट और स्थानीय मुद्दों से जोड़ा जुड़ाव
भाषण की शुरुआत मैथिली में करते हुए पीएम मोदी ने मिथिला की श्यामा माई, विद्यापति धाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘मैं गुजरात में जिंदगी गुजार चुका हूं, लेकिन दीपावली के दो दिन बाद आधे लोगों को भी इकट्ठा न कर पाता। त्योहारों के बीच इतनी बड़ी भीड़ आपका प्यार है। कल से छठी माईया का महापर्व शुरू हो रहा है।
नक्सलवाद पर ‘मोदी की गारंटी’
पीएम ने नक्सलवाद पर कहा, दिल्ली में एनडीए सरकार बनने पर मैंने बिहार और देश के युवाओं को माओवादी आतंक से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज गर्व से कह सकता हूं कि हमने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। जल्द ही पूरा बिहार और देश इससे मुक्त होगा – यह मोदी की गारंटी है।



