बीजेपी ने रेणु देवी पर फिर जताया विश्वास, कांग्रेस से सीधी टक्कर की उम्मीद

Share This Article:

बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपनी पहली सूची जारी करते हुए बेतिया विधानसभा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को फिर से टिकट दिया है। यह सीट बीजेपी की परंपरागत मजबूत ठिकाना रही है, जहां 2020 में रेणु देवी ने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को 18,079 वोटों के अंतर से हराया था। रेणु देवी, जो वर्तमान में बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री हैं, ने टिकट मिलने पर कहा कि पार्टी का विश्वास उनके ऊपर बरकरार है और वे इस बार भी जीत हासिल कर जनता की सेवा करेंगी।

‘हमेशा समर्पित होकर काम किया’

रेणु देवी ने कहा, “मैंने पार्टी के लिए हमेशा समर्पित होकर काम किया है। पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे टिकट दिया है। मैं इस बार भी चुनाव जीतूंगी और जनता की सेवा जारी रखूंगी। अगर पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है, तो मैं उसके विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरूंगी।”

बेतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,90,424 मतदाता हैं, जिनमें 1,53,193 पुरुष, 1,37,226 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां जाति समीकरण काफी जटिल है, जहां मुस्लिम आबादी सबसे अधिक है, उसके बाद वैश्य, स्वर्ण, यादव और दलित समुदायों की अच्छी-खासी संख्या है। बीजेपी को यहां परंपरागत रूप से स्वर्ण और वैश्य वोटों का समर्थन मिलता रहा है, जबकि कांग्रेस मुस्लिम और यादव वोट बैंक पर निर्भर करती है।

इलाके की प्रमुख समस्याएं और मुद्दे

बेतिया में शहरी क्षेत्रों में सड़क-नाला व्यवस्था की कमी और जाम की समस्या प्रमुख है, जबकि ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का कहर हर साल जनजीवन को प्रभावित करता है। इसके अलावा, युवाओं में बेरोजगारी और पलायन की समस्या चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, शिक्षा में गुणवत्ता की कमी है और सभी विभागों में भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। स्थानीय निवासियों की प्रमुख मांगों में रोजगार सृजन, सड़क निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा सुधार शामिल हैं।

पिछले चुनावों पर नजर

  • 2020: बीजेपी की रेणु देवी को 84,496 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को 66,417 वोट।
    🔸 जीत का अंतर: 18,079 वोट
  • 2015: कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने रेणु देवी को करीब 2,000 वोटों से हराया था।
    🔸 बीजेपी के लिए यह करीबी हार थी।
  • 2010: रेणु देवी ने निर्दलीय अनिल कुमार झा को 28,000 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया था।
    🔸 यह जीत बीजेपी के लिए निर्णायक साबित हुई थी।

बेतिया बीजेपी की परंपरागत सीट है, जहां कांग्रेस से सीधी टक्कर होती रही है। इस बार भी कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। बीजेपी में अन्य दावेदारों में दीपेंद्र सर्राफ, रोहित शिकारिया और राहुल कुमार के नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने रेणु देवी पर ही भरोसा जताया।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.