नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिवाली और छठ पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रेल अधिकारियों से स्टेशन पर संभावित यात्रियों की संख्या और उनके प्रबंधन की जानकारी ली।

Share This Article:

नई दिल्ली: त्योहारों के सीजन यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रेल अधिकारियों से स्टेशन पर संभावित यात्रियों की संख्या और उनके प्रबंधन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर सुरक्षा समेत अन्य उपायों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद भी किया, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने स्टेशन पर बने यात्री सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की यात्रा में कोई बाधा न आए

मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण दौरे में सांसद मनोज तिवारी भी थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि किसी भी यात्री की यात्रा में कोई बाधा न आए। सरकार की यह पहल सरकार की “जनसुविधा, जनसुरक्षा और जनसंस्कृति” के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा के लिए बने यात्री सुविधा केंद्र प्रधानमंत्री की पहल का परिणाम है, जिसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

यात्री सुविधा केंद्र तीन महीने में बनकर तैयार

उन्होंने कहा कि त्योहारोंपर दिल्लीवासियों के लिए तैयार किया गया यह आधुनिक सुविधा केंद्र मात्र तीन महीने में तैयार किया गया है। यह केंद्र एक ही छत के नीचे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को ठहरने, टिकट प्राप्त करने, विश्राम करने और आवश्यक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। सुविधा केंद्र में स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, तथा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

नया फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नया फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया है ताकि आवागमन के रास्ते अलग-अलग रहें और भीड़ प्रबंधन प्रभावी तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर सुलभ कराई गई सुविधाएं केवल आधारभूत सुविधा नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए लाखों यात्री दिल्ली से अपने शहरों, घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली जाए, ताकि आगामी दिनों में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों और देशवासियों को दीपवाली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए। सरकार हर नागरिक के सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर कार्यरत है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.