अमित शाह की मैराथन बैठक, सीट बंटवारे पर बनी सहमति!

पटना में अमित शाह ने एनडीए नेताओं के साथ देर रात मैराथन बैठक की। सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बनी- जदयू 110, भाजपा 101, चिराग पासवान 20, मांझी 10 और कुशवाहा 10 सीटों पर। बैठक में लखीसराय सीट को लेकर नाराजगी भी दिखी।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पटना की सियासत गरमा गई है। राजधानी में एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं की हलचल लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीती रात पटना भाजपा कार्यालय पहुंचे और देर रात तक पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की।

सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय

बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन को लेकर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो गया है:-

  • जदयू – 110 सीटें
  • भाजपा – 101 सीटें
  • चिराग पासवान की पार्टी (एलजेपी-आर/सीपीआर) – 20 सीटें, साथ में 1 एमएलसी और 1 राज्यसभा सीट
  • जीतन राम मांझी – 10 सीटें
  • उपेंद्र कुशवाहा – 10 सीटें (यह संख्या 1–2 ऊपर-नीचे हो सकती है)

शाह का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश

अमित शाह ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा-

  • “भूल जाइए कि आप किस पद पर हैं, हर किसी को एक साधारण कार्यकर्ता की तरह चुनाव में जुटना है।”
  • “उम्मीदवार कौन है, इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए, पूरा एनडीए मिलकर चुनाव लड़ रहा है।”
  • “जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर घर, हर महिला से संपर्क करें और चुनाव तक सिर्फ चुनाव पर ध्यान दें।”

मीटिंग में दिखी नाराजगी

बैठक के दौरान माहौल पूरी तरह सहज नहीं रहा। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मीटिंग खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए। मीडिया ने सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया। सूत्र बताते हैं कि लखीसराय सीट को लेकर विवाद गहराया हुआ है। भाजपा के भीतर इस सीट पर कई दावेदार हैं, वहीं जदयू भी दावा ठोक रही है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि विजय सिन्हा की नाराजगी बैठक के बीच में ही सामने आ गई।

गिरिराज सिंह को फोन पर बुलाया गया

बैठक के दौरान अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी फोन कर बुलाया। हालांकि गिरिराज सिंह ने भी मीडिया से कोई टिप्पणी नहीं की।

शाह के साथ सम्राट चौधरी

बैठक खत्म होने के बाद जब अमित शाह भाजपा कार्यालय से बाहर निकले तो उनके वाहन में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ नजर आए। इसके बाद होटल में नेताओं के बीच उम्मीदवारों की लिस्ट पर मंथन हुआ, किसका टिकट कटेगा और किसका बचेगा, इस पर गहन चर्चा चली।

कुल मिलाकर, इस बैठक में अमित शाह ने पार्टी नेताओं की क्लास लगाई और सख्त संदेश दिया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर एनडीए को जीताना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.