महागठबंधन का प्रचार करेंगे अखिलेश, स्टार प्रचारक लिस्ट से चाचा ऑउट

बिहार चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अखिलेश के दोनों चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का नाम नहीं है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अखिलेश के दोनों चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का नाम नहीं है। वो भी तब जब शिवपाल यादव पार्टी के महासचिव और रामगोपाल यादव मुख्य राष्ट्रीय महासचिव हैं। लिस्ट में अखिलेश यादव के बाद किरणमय नन्द और आजम खान का नाम है।

लालू के दामाद भी शामिल

इस लिस्ट में राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल हैं। बिहार में समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन महागठबंधन को सपोर्ट कर रही। ये स्टार प्रचारक बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आएँगे। अखिलेश यादव का बिहार दौरा कल यानी 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-समस्तीपुर: PM मोदी का लालू-कांग्रेस पर वार, मोबाइल टॉर्च से ‘लालटेन’ पर हमला

इकरा समेत ये नाम

बिहार की राजनीति में जाति को अहम माना जाता है। नतीजतन, समाजवादी पार्टी ने अपनी सूची में सभी प्रमुख जातियों के नेताओं को शामिल करने का प्रयास किया है। इसमें दलित चेहरे के तौर पर सपा का कद बढ़ा रहे अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद और जौनपुर से मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज शामिल हैं। ओबीसी नेताओं में बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटे लाल खरवार, पप्पू निषाद और राजीव राय जैसे भूमिहार नेता शामिल हैं। ब्राह्मणों में सनातन पांडे, गाजीपुर से विधायक ठाकुर नेता ओम प्रकाश सिंह और मुस्लिम नेताओं में आजम खान, अफजाल अंसारी और इकरा हसन शामिल हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.