नई दिल्ली : छठ पूजा से पहले यमुना नदी में झाग की समस्या को लेकर दिल्ली में राजनीतिक गरमा गई है। कालिंदी कुंज घाट पर यमुना में उठ रहे झाग को खत्म करने के लिए रेखा सरकार रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल कर रही है। इस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इन रसायनों को 2022 में भाजपा ने जहरीला बताया गया था। अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है, क्योंकि दिल्ली सरकार अब उन्हीं केमिकलों का इस्तेमाल कर रही है।
नावों से डिफोमिंग एजेंट केमिकल का छिड़काव शुरू
आम आदमी पार्नेटी ने दावा किया कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार को एक बार फिर एक्पोज कर दिया। दरअसल, शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे आम सौरभ भारद्वाज ने कालिंदी कुंज के पास का यमुना के पानी में तैर रहे सफेद झाग का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया और कहा कि अब सरकार के अंदर खलबली मचेगी और झाग खत्म करने के लिए फिर केमिकल का छिड़काव किया जाए। सौरभ भारद्वाज की यह भविष्यवाणी कुछ देर बाद ही सच साबित हुई। भाजपा सरकार ने आनन-फानन में कई नावों को यमुना के अंदर उतार दिया और डिफोमिंग एजेंट केमिकल का छिड़काव शुरू कर दिया।
Expose
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 24, 2025
आज सुबह हमारी झाग वाली यमुना जी की वीडियो के बाद भाजपा सरकार ने केमिकल छिड़कना शुरू कर दिया । कई नाँव से केमिकल डाला जा रहा है
वही केमिकल जिसको भाजपा ज़हर कहती थी । pic.twitter.com/xsOxZsMz2l
यह वही केमिकल है, जिसे भाजपा ने जहर बताया था
सौरभ भारद्वाज सुबह करीब 11 बजे यमुना में झाग को खत्म करने के लिए कई नावों के जरिए केमिकल का छिड़काव करने का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया और भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह हमारी झाग वाली यमुना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सरकार ने केमिकल छिड़कना शुरू कर दिया। यमुना में कई नावों से केमिकल डाला जा रहा है। यह वही केमिकल है, जिसको भाजपा जहर कहती थी।
यमुना को साफ करने के दावों की पोल खोली
सौरभ भारद्वाज ने कालिंदी कुंज का यमुना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार द्वारा यमुना को साफ कर देने के किए जा रहे दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे भी यमुना में प्रदूषण और झाग पहले जैसे ही है। उन्होंने भाजपा से कहा कि झूठ और प्रचार के सहारे यमुना जी साफ नहीं होंगी। साथ ही, ये भी कहा कि अब इस वीडियो से खलबली मचेगी और नाव से केमिकल डाला जाएगा, ताकि झाग कम हो जाए। मगर झाग हटाने से यमुना का प्रदूषण नहीं हटेगा। लेकिन सच खुली आंखों से देखा जाता है और खुली आंखों से सिर्फ झाग ही झाग दिख रहा है। उन्होंने सीएम रेखा और भाजपा सरकार के मंत्रियों से अपील की कि वे खुद यमुना का एक लीटर कालिंदी कुंज पर पानी पीकर दिखाएं।



