महुआ में तेज प्रताप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

Share This Article:

वैशाली: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महुआ विधानसभा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला महुआ थाने दर्ज किया गया। तेज प्रताप यादव की नामांकन के दौरान एक बोलेरो गाड़ी पर पुलिस का लोगो और नीला एवं लाल रंग का लाइट लगा हुआ था, जो रैली के आगे एस्कॉर्ट करते हुए दिखाई दी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि यह गाड़ी पुलिस की नहीं है और पुलिस का स्टिकर और सायरन लगाकर अनुचित एवं आचार संहिता उल्लंघन किया जा रहा है।

वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा आदेश करने के बाद महुआ थाने में महुआ अंचल अधिकारी के द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु वैशाली पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जनशक्ति जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव के नामांकन के दौरान एक निजी बोलेरो जीप पर पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। इस संदर्भ में अंचलाधिकारी महुआ की शिकायत पर महुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.