नई दिल्ली। कल यानी 30 सितंबर से विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन पाकिस्तान के मैच श्रीलंका के कोलंबो में होंगे। फ़ाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो मैच कोलंबो में होगा।
8 टीमें लेंगी भाग
मेजबान भारत के अलावा इसमें श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीम हिस्सा ले रही है। भारत में गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, इंदौर और नवी मुंबई में मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में ही होंगे।
प्राइज मनी में बढ़ोतरी
ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल ने वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी पिछली बार से 4 गुना बढ़ा दिया है। टीमों के बीच में 122 करोड़ रुपये का बंटवारा होगा, जो मेंस वर्ल्ड कप की टीम से 39 करोड़ ज्यादा है। विजेता टीम को 39.50 करोड़ रुपये मिलेंगे, पिछली बार 11.65 करोड़ मिले थे। दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 20 करोड़ और सेमीफाइनल में हारने वाली को 10-10 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। पांचवें और छठे नंबर पर रहने वाली टीम को 62-62 लाख और सातवें-आठवें नंबर की टीम को 22-22 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
ऑस्टेलिया सबसे बड़ी दावेदार
7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ख़िताब की सबसे बड़ी दावेदार है। इस बार भी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में वह ट्रॉफी बचाने उतरेगी। इसके अलावा इंग्लैंड और भारत की महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देते हुए दिख रही हैं। खिताब की दौर में ये तीनों शामिल हैं। भारत एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है।
भारत-पाकिस्तान मुकाबला
महिला क्रिकेट टीम में भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे तो बड़ी जंग देखने को नहीं मिलती। हालांकि अभी जिस तरह के राजनीतिक हालात हैं, खेल के दौरान प्रेशर रहेगा। दोनों टीमें 5 अक्टूबर को आमने-सामने होगी। अब तक दोनों में 11 वनडे हुआ है, जिसमें बाजी भारतीय टीम ने मारी है।



