नई दिल्ली: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जाएगा। कुल 19 दिनों तक चलने वाले इस T20 टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें हांगकांग (Hong Kong) और ओमान (Oman) को भी जगह दी गई है। लेकिन टूर्नामेंट से पहले Team India के लिए चिंता का विषय बन गई है कप्तान सूर्यकुमार यादव की फिटनेस। सूर्य अभी बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पर हैं और उन्होंने हाल ही में नेट प्रैक्टिस शुरू की है। हालांकि, वह पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। पिछले महीने जर्मनी में उनकी स्पोर्ट्स हर्निया (sports hernia surgery) की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनकी एशिया कप में उपलब्धता संदेह में है।
हार्दिक पांड्या बन सकते हैं कप्तान
अगर सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट तक फिट नहीं हो पाते हैं तो कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सौंपी जा सकती है। हार्दिक को पहले भी 16 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का अनुभव है, जिनमें से 10 में भारत को जीत मिली है। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव को देखते हुए वह इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
उप कप्तान की रेस में अक्षर पटेल
उप कप्तान के विकल्प के रूप में अक्षर पटेल (Axar Patel) सबसे मजबूत दावेदार हैं। जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें पहली बार उप कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा, वह IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिससे उनका T20 अनुभव और मजबूत हुआ है।
शुभमन गिल को नहीं मिलेगा मौका
हालांकि शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम चर्चा में है, लेकिन उनकी टी20 टीम में स्थायी जगह नहीं होने के कारण कप्तानी की रेस से वह बाहर हैं। चयनकर्ता किसी ऐसे खिलाड़ी को यह भूमिका देना चाहेंगे जो नियमित रूप से टीम का हिस्सा हो।
Team India का ऐलान अगस्त में संभावित
टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा अगस्त के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। चयन समिति IPL 2025 में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। साथ ही कुछ युवा चेहरों को पहली बार एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है।
- इसको भी पढ़ें: Gill बने कप्तान, Rohit-Virat की होगी ODI वापसी
ग्रुप ए में भारत को मिला ये ड्रॉ
भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान (Pakistan), संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान (Oman) के साथ रखा गया है। टीम इंडिया 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जबकि 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच होगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच भारत 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा।



