Aneet से ज्यादा पहली फिल्म से कमाई इन हसीनाओं ने शोहरत

Aneet Padda ने 'सैयारा' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया, वहीं दीपिका, अनुष्का, भूमि और नितांशी ने भी अपनी पहली फिल्मों से इंडस्ट्री में छाप छोड़ी।

Share This Article:

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दुनिया में हर साल नई प्रतिभाएं अपने सपनों के साथ कदम रखती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों में बस जाती हैं। हाल ही में Aneet Padda ने ‘सैयारा’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर तहलका मचा दिया। इससे पहले वह ‘सलाम वेंकी’ में छोटे रोल में नजर आई थीं, लेकिन ‘सैयारा’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उनकी शानदार एक्टिंग और अनोखे अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होकर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अनीत की तरह कई अभिनेत्रियों ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही इंडस्ट्री में धूम मचाई। आइए, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों की कहानी जानें। 

अमीषा पटेल

साल 2000 में अमीषा पटेल ने ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा। राकेश रोशन की इस रोमांटिक फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को बांधे रखा। फिल्म सुपरहिट रही। वहीं, 2001 में ‘लगान’ से ग्रेसी सिंह ने डेब्यू किया। यह फिल्म ऑस्कर के लिए नामांकित हुई और ग्रेसी को खूब वाहवाही मिली, हालांकि अब वह लाइमलाइट से दूर हैं। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से शाहरुख खान के साथ शुरुआत की। उनकी खूबसूरती और दमदार अभिनय ने उन्हें तुरंत स्टार बना दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। अनुष्का शर्मा ने 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया। शाहरुख के साथ उनकी सादगी भरी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

भूमि पेडनेकर

2015 में भूमि पेडनेकर ने ‘दम लगा के हईशा’ से शुरुआत की। किरदार के लिए वजन बढ़ाने की मेहनत और शानदार एक्टिंग ने उन्हें अलग पहचान दी। आयुष्मान खुराना के साथ यह फिल्म हिट रही। 

नितांशी गोयल

नितांशी गोयल ने किरण राव की ‘लापता लेडीज’ से डेब्यू किया। उनकी मासूमियत और अभिनय ने सबको हैरान किया। यह फिल्म ऑस्कर के लिए नामांकित हुई और देश-विदेश में खूब सराही गई। ये अभिनेत्रियां साबित करती हैं कि प्रतिभा और जुनून के दम पर पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में छाया जा सकता है। इनकी कहानियां नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.