Junior Hockey: सेमीफाइनल मुकाबले 7 दिसंबर को, भारत के पास मौका

Share This Article:

चेन्नई। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। रविवार, 7 दिसंबर को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। शुक्रवार को खेले गए सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं।

पहले क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने न्यूजीलैंड को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में जर्मनी और फ्रांस के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बाकी दो क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे, जिनमें अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड और भारत बनाम बेल्जियम के विजेता तय होंगे। सेमीफाइनल में अब क्वालिफाई करने वाली टीमें हैं: स्पेन, जर्मनी, अर्जेंटीना / नीदरलैंड्स और भारत / बेल्जियम।

नियर विश्व कप 2025 सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

मैचटीम 1टीम 2तारीखसमय (IST)स्थान
सेमीफाइनल 1स्पेनअर्जेंटीना / नीदरलैंड7 दिसंबर 2025शाम 5:30 बजेचेन्नई
सेमीफाइनल 2भारत / बेल्जियमजर्मनी7 दिसंबर 2025रात 8:00 बजेचेन्नई

सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के पूरे स्क्वॉड

जर्मनी स्क्वॉड:

पॉल बाबिक, जूलियन सेर्केज़, जास्पर डिट्जर, जानिक एनॉक्स, क्रिश्चियन फ्रांज, बेनेडिक्ट गेयर, पॉल ग्लैंडर, निकोलौस हैनसेन, बेन हास्बाच, लेन हॉफमैन, लुकास कोसेल, क्विरिन नाहर, मैक्सिमिलियन स्टाहमान, फर्डिनेंड स्टीनेबाच, निकलास टेकलेनबर्ग, जोनास वॉन गर्सम, एलेक वॉन श्वेरिन, जस्टस वार्वेग, जोहान वेहनर्ट, टाइटस वेक्स।

स्पेन स्क्वॉड:

पेरे अमात, ब्रूनो अविला, मटियास बैरन, एलेक्स बोजाल, जान कैपेलाडेस, गुइउ कोरोमिनास, जोसेप मार्टिन, मार्क मार्टिन, सैंटी मार्टिन, एंड्रेस मेडिना, मारियो मेना, टोन मोरन, निकोलस मुस्तारोस, डिएगो पालोमेरो, जुआन प्राडो, इग्नासियो पुजोल, पाब्लो रोमन, अल्बर्ट सेराहिमा, जान ट्रूजिलो, जुआन विलालोंगा।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.