कोहली का क्रेज! विशाखापत्तनम वनडे में हाउसफुल रहेगा स्टेडियम

विराट कोहली की शानदार फॉर्म के बीच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी हैं, जिन्होंने रांची और रायपुर में बैक-टू-बैक शतक लगाकर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है।

मिनटों में बिक गए सारे टिकट

कोहली ने पहले वनडे में रांची में 135 और दूसरे वनडे में रायपुर में 102 रनों की पारी खेली थी। उनके इन प्रदर्शनों का सीधा असर विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे वनडे की टिकट बिक्री पर पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 नवंबर को टिकटों के पहले फेज की बिक्री बेहद धीमी रही, लेकिन 30 नवंबर को रांची में कोहली के शतक के कुछ ही मिनटों बाद बाकी बचे सभी टिकट मिनटों में बिक गए।

कोहली के रांची शतक का असर

1 दिसंबर और 3 दिसंबर को ऑनलाइन खुले दूसरे और तीसरे फेज के टिकट भी पलक झपकते ही खत्म हो गए। 1,200 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक की कीमत वाले सभी स्लैब के टिकट फैन्स ने लपक लिए। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के मीडिया एंड ऑपरेशन्स टीम के सदस्य वाई वेंकटेश ने बताया, “पहला फेज बहुत धीमा था, लेकिन विराट कोहली के रांची शतक ने सब कुछ बदल दिया। यहां उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, इसलिए दूसरे और तीसरे फेज की टिकटें मिनटों में गायब हो गईं।”

दूसरे वनडे में भारत ने कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत 358 रन बनाए थे, मगर गेंदबाजी कमजोर पड़ने से साउथ अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। पहले मैच भारत ने 17 रन से जीता था। अब निर्णायक मुकाबले में स्टेडियम के खचाखच भरने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि कोहली का बैक-टू-बैक शतकीय क्रेज विशाखापत्तनम में साफ दिख रहा है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.