गुवाहाटी: चेन्नई सुपर किंग्स एक नए युग में प्रवेश कर रही है। आईपीएल के 17 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार होगा जब सीएसके की टीम अपने दो सबसे महान खिलाड़ियों एमएस धोनी और सुरेश रैना के बिना मैदान में उतरेगी।
रैना के 2022 में संन्यास लेने के बाद से धोनी लगातार टीम का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में धोनी चोट के कारण बाहर रहेंगे।

धोनी क्यों नहीं खेल रहे मैच?
‘थाला’ धोनी और ‘चिन्ना थाला’ रैना की जोड़ी सीएसके की पहचान रही है। धोनी ने टीम को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं, जबकि रैना 2022 तक फ्रैंचाइज़ी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अब धोनी की अनुपस्थिति में टीम की कमान नए खिलाड़ियों पर होगी। फ्रैंचाइज़ी ने पुष्टि की है कि धोनी को ‘काफ स्ट्रेन’ (पिंडली की चोट) है, जिसके कारण उन्हें कम से कम दो सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।
संजू सेमसन आएंगे आरआर की जर्सी में नजर
इस महत्वपूर्ण मैच में सीएसके एक नई शुरुआत करेगी, जिसमें संजू सैमसन का टीम में आगमन एक मुख्य आकर्षण होगा। टूर्नामेंट के इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में सैमसन अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। धोनी और रैना की कमी खलना स्वाभाविक है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि टीम इस बदलाव के साथ भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेगी।



