नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के दौरान तेज गेंदबाज नसीम शाह एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के खिलाफ एक विवादास्पद पोस्ट करने के बाद नसीम शाह का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक स्रोत या विश्वसनीय रिपोर्ट द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
🚨 JUST IN 🇵🇰
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) March 30, 2026
Pakistani cricketer Naseem Shah was abducted by unknown individuals an hour ago. (source: islamabad post) pic.twitter.com/PcMzuanFNy
विवाद क्या था ?
विवाद की शुरुआत पीएसएल 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान हुई, जिसमें पंजाब की सीएम मरियम नवाज भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के तुरंत बाद नसीम शाह के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया गया, जिसमें उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया गया था। हालांकि, पोस्ट को कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। बाद में उसी अकाउंट से एक और संदेश आया, जिसमें दावा किया गया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था जिसे अब रिकवर कर लिया गया है।
🚨 NASEEM SHAH TWEETED THIS & DELETED IT WITHIN A MINUTE 😭😭 pic.twitter.com/gSEEoL2b5w
— 𝐀 (@was_abdd) March 26, 2026
नसीम शाह को नोटिस जारी
इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड का मानना है कि यह पोस्ट केंद्रीय अनुबंध नियमों और मीडिया दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो सकता है। पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि नसीम शाह ने रावलपिंडी पिंडीज़ की ओर से खेलते हुए अपने पिछले मैच में गेंदबाजी में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा था। उनके अपहरण की अफवाहों ने इस विवाद को और हवा दे दी है, लेकिन पीसीबी या किसी सरकारी एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



