नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है।
प्रोविजनल आंसर-की (अंतिम उत्तर कुंजी) पर आपत्ति दर्ज करने की खिड़की बंद होने के बाद अब बोर्ड किसी भी समय फाइनल रिजल्ट घोषित कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, परिणाम इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर प्रकाशित किए जाने की संभावना है।
सुप्रिया सुले ने किया रियेक्ट
फरवरी और मार्च में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एक अनिवार्य योग्यता है। रिजल्ट में हो रही देरी ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने पारदर्शिता और समय पर परिणाम घोषित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों की चिंताओं को साझा किया है।
क्वालीफाइंग मार्क्स और चेक करने का तरीका
सीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 60% (150 में से 90 अंक) हैं, जबकि ओबीसी/एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 55% (150 में से 82 अंक) तय किए गए हैं। छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।



