धमाके में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख

लालकिला विस्फोट पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की मुआवजे की घोषणा, बोली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, घायलों को भी मिलेगा उचित मुआवजा।

Share This Article:

नई दिल्ली: लालकिला क्षेत्र में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री के अनुसार किसी भी व्यक्ति का यूं असमय चले जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसे कोई भी भर नहीं सकता। दिल्ली सरकार इस कठिन घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

घायलों को उपचार और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

मुख्यमंत्री ने विस्फोट में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों को समुचित उपचार और वित्तीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ा न सहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट में अस्थायी रूप से अशक्त हुए पीड़ित को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2 लाख रुपये और साधारण घायल हुए व्यक्ति को 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

सरकार सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवार अकेला महसूस न करे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लालकिला क्षेत्र में हुआ यह हादसा न केवल प्रभावित परिवारों के लिए, बल्कि पूरी दिल्ली के लिए एक गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि हम सभी दिल्लीवासी इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस न हो। मुख्यमंत्री के अनुसार संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि राहत वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को सहायता राशि प्राप्त करने में कोई विलंब न हो।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.