पानी बचाने वालों को सरकार का सलाम, मिलेंगे जल पुरस्कार

जल क्षेत्र में योगदान के लिए 2024 के छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में क्रमशः महाराष्ट्र-गुजरात-हरियाणा उच्च पायदान पर है।

Share This Article:

नई दिल्ली: साल 2024 के छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने आज नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में की। सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र अग्रणी रहा है। वहीं गुजरात दूसरे और हरियाणा तीसरे पायदान पर है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इन पुरस्कारों का मकसद देश भर में जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट काम करने वाले राज्यों को मान्यता देना है।

जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाला जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग यह पुरस्कार देता है। संयुक्त पुरस्कार विजेताओं सहित 10 श्रेणियों में कुल 46 विजेताओं के नाम का एलान किया गया है, जिन्हें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किया गया लॉन्च

वर्ष 2024 के लिए छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 23 अक्टूबर 2024 को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर लॉन्च किया गया, जिसके लिए कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए। एक निर्णायक समिति द्वारा आवेदनों की जांच और मूल्यांकन किया गया। शॉट लिस्ट किए गए आवेदनों का जमीनी स्तर पर सत्यापन केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा किया गया। जमीनी स्तर पर सत्यापित की गई जांच रिपोर्टों के आधार पर संयुक्त विजेताओं सहित कुल 46 विजेताओं को वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार हेतु 10 विभिन्न श्रेणियों में चुना गया है।

इन श्रेणियों में दिए जायेंगे पुरस्कार

ये पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे: सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ज़िला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति।

2018 में प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2018 में प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किए गए थे। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार क्रमश: वर्ष 2019, 2020, 2022 और 2023 के लिए दिए गए। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में ये पुरस्कार नहीं प्रदान किए गए।

छठवाँ राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 के मुख्य विजेता

  1. सर्वश्रेष्ठ राज्य : प्रथम -महाराष्ट्र; द्वितीय -गुजरात; तृतीय -हरियाणा
  2. सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय: नवी मुंबई महाराष्ट्र
  3. सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत: दुब्बिगनिपल्ली, अन्नामय्या आंध्र प्रदेश
  4. सर्वश्रेष्ठ उद्योग: अपोलो टायर्स लिमिटेड, कांचीपुरम तमिलनाडु

सर्वश्रेष्ठ जिला :

  • पूर्वी क्षेत्र -राजनंदगाँव (छत्तीसगढ़)
  • पश्चिम क्षेत्र — खरगोन (मध्य प्रदेश)
  • उत्तरी क्षेत्र — मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)
  • दक्षिण क्षेत्र — तिरुनेलवेली (तमिलनाडु)

सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति:

  • पूर्वी क्षेत्र :श्री किशोर जायसवाल बिहार
  • पश्चिम क्षेत्र: श्री बजरंग लाल जैथू राजस्थान
  • उत्तरी क्षेत्र: श्री मोहन चंद्र कांडपाल उत्तराखंड
  • दक्षिण क्षेत्र: श्री पोडिली राजशेखर राजू आंध्र प्रदेश

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.