योग से बनेगा विश्व रिकॉर्ड! 111 स्थानों पर एक साथ गूंजेगा योग का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर भारतीय योगिनी संघ देशभर में 111 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और विश्व रिकॉर्ड बनाना है।

Share This Article:

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय योगिनी संघ देशभर में 111 स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित कर नया इतिहास रचने की तैयारी में है। योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय इस संगठन ने इस वर्ष अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए व्यापक स्तर पर आयोजन करने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष संघ द्वारा 72 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़ाकर 111 कर दी गई है।

अभियान को लेकर हुई बैठक

भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर हाल ही में राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। दिल्ली इकाई की अध्यक्ष बिमला कुमारी, शिखा रावत, सविता तथा शारदा सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून से 21 जून तक देश के विभिन्न राज्यों में योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. लता ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और दिल्ली सहित अनेक राज्यों में भारतीय योगिनी संघ की सक्रिय इकाइयाँ इस अभियान में भाग लेंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य केवल योग का प्रचार-प्रसार करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और महिला नेतृत्व को भी सशक्त बनाना है। संघ द्वारा इन आयोजनों को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा। यदि यह लक्ष्य पूरा होता है, तो भारतीय योगिनी संघ योग जागरूकता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Tags :

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.